डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका दे दिया। डेली संवाद ने सुबह ही खबर में बता दिया था कि विधायक रमन अरोड़ा कांग्रेस, अकाली और भाजपा को बड़ा झटका देने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। काकू कांग्रेस के सबसे सक्रिया नेता रहे हैं, जो युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।
वहीं, भाजपा के सबसे सीनियर नेता व नगर निगम में भाजपा दल के नेता मनजिंदर सिंह चट्ठा को भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाने में विधायक रमन अरोड़ा सफल रहे हैं। जबकि वरिष्ठ पार्षद चट्ठा को रोकने के लिए पिछले दिनों पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया उनके घर में जाकर प्रेस कांफ्रेंस की थी।
जालंधर सैंट्रल हलके के वार्ड-16 से दीनानाथ प्रधान अपने 300 समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां विधायक रमन अरोड़ा ने आज आधिकारिक तौर पर दीनानाथ प्रधान और उनके साथियों को AAP में ज्वाइन करवाया। दीनानाथ प्रधान कांग्रेस के कद्दावर कार्यकर्ता थे। वार्ड-13 में विक्की तुलसी, आकाश गुप्ता, डा. डीके, शाम हंस, सुपिंदर सिद्धू, दीपू तुलसी भी अपने समर्थकों के साथ AAP ज्वाइन कर लिया।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
इसके साथ ही कांग्रेस की सीनियर नेत्री और पूर्व पार्षद गंगा देवी ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में AAP ज्वाइन किया। इसके अलावा भाजपा नेता नीरज जस्सल ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। नीरज जस्सल भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी के काफी करीबी हैं।
MLA रमन अरोड़ा निकले ‘छुपा रुस्तम’, अकाली-BJP और कांग्रेस को दे दिया झटका
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by DailySamvad.com
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए डेली संवाद होम पेज पर विजिट करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
WhatsApp पर खबरें पढ़ने के लिए "अपना नाम" लिख कर मैसेज करें +91-88475-67663