डेली संवाद, नई दिल्ली। BBC Documentary Controversy: बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बने डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary Controversy) को लेकर को लेकर विवाद बढ़ता जा आ रहा है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia) में इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर हंगामा हो रहा है।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
जामिया विश्वविद्यालय में बुधवार की शाम 6 बजे कथित तौर पर बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई थी। डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे एसएफआई, आयशा व एनएसयूआई के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने के छात्र विरोध कर रहे हैं।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की तरफ से जारी एक पोस्टर में शाम 6:00 बजे BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री जामिया यूनिवर्सिटी में दिखाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही जामिया के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।
चमत्कार, अंधविश्वास.. कौन हैं विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री?








