Punjab News: पंजाब में करप्शन के आरोप में नेता समेत अफसर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 25 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंचायती फंडों का दुरुपयोग करने के दोष अधीन गाँव वैरोवाल बाविआ, ब्लॉक खडूर साहिब, जि़ला तरनतारन के पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह और पंचायत सचिव बलराज सिंह को गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस जांच के आधार पर ब्यूरो की तकनीकी टीम ने ग्राम पंचायत वैरोवाल बाविआ, जि़ला तरनतारन को साल 2013 और 2017 के दौरान प्राप्त हुए विकास फंडों में हुए गबन सम्बन्धी जांच की है। जिसके दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त चैक पीरियड के दौरान ग्राम पंचायत को कुल 47,47,373 रुपए के सरकारी फंड प्राप्त हुए जबकि गाँव की पंचायती शामलाट ज़मीन पर ठेके से 24,75,000 रुपए प्राप्त हुए थे।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त मूल्यांकन के समय के दौरान उक्त पंचायत को कुल राशि 72,22,373 रुपए प्राप्त हुए, जबकि 63,62,522 रुपए ख़र्च किए। जिससे पता लगता है कि पूर्व सरपंच गुरजीत सिंह ने पंचायत सचिव बलराज सिंह के साथ मिलीभगत करके पंचायती फंडों में 8,59,851 लाख रुपए का गबन किया है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) ( ए), 13(2) और आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 201, 102-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *