डेली संवाद, संगरूर। Punjab News: संगरूर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि संगरूर से धुरी जाने वाला फ्लाईओवर के नीचे गैस सिलेंडर फट गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में गुब्बारे बेचने वाले पिता और नौवीं में पढ़ने वाले बेटे के दोनों पैर टूट गए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
इस दर्दनाक हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक इस दर्दनाक विस्फोट से दोनों पिता-पुत्र के चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं इस हादसे में उनके दोनों पैर कट गए हैं।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त एक पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ गुब्बारे लेने आया हुआ था। जिसके कारण वह भी घायल हो गए है।