Punjab News: गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब में लिखे गए खालिस्तानी नारे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर आमने आ रही है। खबर है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में बेअंत सिंह मेमोरियल पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए है। वहीं दूसरी तरफ इन खालिस्तानी नारों की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने ली है। इसके साथ ही संगठन के प्रधान गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी भी जारी की है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 42 की है, जहां बेअंत सिंह मेमोरियल के बाहर बोर्ड पर अज्ञात लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं। फर्नीचर मार्केट के सामने लगे इस बोर्ड के दोनों तरफ पंजाबी में खालिस्तानी नारे लिखे हुए हैं।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

नारे लिखने वाले अज्ञात लोगों ने खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का नाम भी बोर्ड पर लिखा है।इसके साथ ही सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो जारी किया है।

उन्होंने वीडियो में कहा है कि 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक सिखों ने खालिस्तान जिंदाबाद के लिए चंडीगढ़ में बेअंत सिंह मेमोरियल बोर्ड पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, खालिस्तानी सिखों के वोट और नोट लेकर सी.एम. बन करके सिख समुदाय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *