Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 654 शब्द|📅 26 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tea Lovers Alert: भारत में ज्यादातर लोग अपनी दिन की शुरुआत चाय के साथ ही करते है। चाय के साथ लोग तरह-तरह की चीजें भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन यहां पर आपके लिए जानना बहुत जरूरी है कि चाय के साथ कुछ खास चीजें खाने से हमारी सेहत को कितना बड़ा नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में ज्यादातर लोग चाय के साथ ऐसी चीजें खाते हैं, जो किसी ना किसी तरह से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए हम तरह – तरह की चीजों का सेवन करते हैं। कई लोग को समय पर चाय नहीं मिलने पर सिर दर्द की समस्या से होती है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

इसके अलावा खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी (acidity) और पेट की परेशानी हो सकती हैं। ये सच है कि खाली चाय पीने से कई लोगों को एसिडिटी (acidity) की समस्या हो जाती है, किन्‍तु हर चीज चाय के साथ नहीं लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि चाय के साथ कौन सी चीजें खाने से हमारे शरीर को नुकसान होता है:-

मेवे

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

दूध के साथ आयरन युक्त चीजें खाने से बचना चाहिए। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशन सोर्स के मुताबिक, नट्स आयरन से भरपूर होते हैं इसलिए चाय के साथ नट्स खाने से सेहत पर गलत असर हो सकता है। इसलिए चाय के साथ नट्स खाने से भी बचें।

आयरन से भरपूर सब्जियां 

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

आयरन से भरपूर चीजों को चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशन सोर्स के मुताबिक, चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो आयरन को अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं। इसलिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, दाल और अनाज को चाय के साथ खाने से बचना  चाहिए।

नींबू

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

नींबू वाली चाय पीने की सलाह फिटनेस इंडस्ट्री में काफी दी जाती है क्योंकि कुछ लोगों का मानना होता है कि इससे तेजी से वजन कम होता है। लेकिन उन लोगों को को यह भी जान लेना चाहिए कि चाय में नींबू के रस के साथ मिलाने से वह अम्लीय हो सकती है और शरीर में सूजन का कारण बन सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नींबू की चाय का सेवन अगर सुबह खाली पेट किया जाए तो एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी समस्या भी हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप इस चाय से पूरी तरह से परहेज करें।

बेसन

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

पकोड़े या नमकीन के साथ चाय पीना भारत में काफी कॉमन है। हममें से अधिकतर लोग ऐसा करते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि चाय के साथ बेसन से बनी चीजों को से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और यह शरीर की पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को भी कम कर देता है।

हल्दी

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है रिपोर्ट के मुताबिक, हल्दी और चाय की पत्तियां एक दूसरे के अनुकूल नहीं होतीं। अगर कोई हल्दी वाली चाय का सेवन करता है तो उसे पेट गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ठंडी चीजें

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

कभी भी किसी ठंडी चीजों को गर्म चाय के साथ या चाय के तुरंत बाद ना खाएं। ऐसा करने से डाइजेशन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसका कारण है अलग-अलग तासीर वाली चीजों का एक साथ सेवन करने से डाइजेशन प्रोसेस कमजोर हो सकती है और मतली की समस्या हो सकती है। गर्म चाय पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ भी ठंडा नहीं खाना चाहिए।

फल

Tea Lovers Alert: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं यह चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

अधिकांश पोषण विशेषज्ञ आपके कप चाय के साथ फलों का सेवन न करने की सलाह देते हैं। फल न सिर्फ ठंडे होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। चाय के साथ फल खाने से एसिडिटी और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *