Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, फैली दहशत

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 27 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Encounter In Punjab: पंजाब में लुधियाना के जगराओं से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जगराओं में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक नेहरू मार्केट के एक थोक व्यापारी से पिछले कई दिनों से बदमाशों द्वारा धमकियां देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी।

Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, फैली दहशत

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

बदमाशों ने उस व्यापारी के साथ डेढ़ लाख रुपये में समझौता कर लिया था और बदमाशों ने पैसे लेकर व्यापारी को घटना स्थल पर बुला लिया। जिसके बारे में व्यवसायी ने लुधियाना ग्रामीण SSP हरजीत सिंह से संपर्क किया। जब उसने अपनी पूरी कहानी SSP को बताई तो एसएसपी ने उसकी सुरक्षा के लिए एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगा दी।

Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, फैली दहशत

गैंगस्टर करियाना व्यापारी से फिरौती की रकम लेने आए थे। भिड़ंत में एक गैंगस्टर को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बाइक पर फरार होने में कामयाब हो गया। जानकरी के मुताबिक गैंगस्टर आतंकी अर्श डल्ला के साथी है। उन्होंने व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। दोनों में 1.50 लाख में डील फाइनल हुई थी। घायल गैंगस्टर की पहचान फिरोजपुर के गांव फेरुके का रहने वाला जगतार सिंह है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल गैंगस्टर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में इलाके का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि दूसरे गैंगस्टर को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *