Jalandhar News: नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ में घायल सिपाही सुख मिलाप सिंह को विधायक रमन अरोड़ा ने किया सम्मानित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 525 शब्द|📅 27 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: दकौहा पुलिस चौकी में तैनात सपाही सुखमिलाप सिंह जो बीते दिनों असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर केंद्रीय सरदार निर्मल सिंह के दिशा निर्देश अनुसार चौकी इंचार्ज मदन सिंह के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए गए। इस दौरान नशा तस्कर द्वारा भागने की कोशिश की गई और मुठभेड़ की गई।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

इस मुठभेड़ में सुखमिलाप के हाथ की दो उंगलियां टूट गई लेकिन चौकी इंचार्ज मदन सिंह और सुखमिलाप सहित बाकी पुलिस मुलाजिमों की मुस्तैदी से नशा तस्कर हीरोइन के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को जेल की सलाखों में भेजा गया। इस दौरान सुखमिलाप को गंभीर चोटें लगी और उसके हाथ की उंगलियां टूट गई।

आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा द्वारा सिपाही सुखमिलाप को अपनी तरफ से निजी नाम राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सरदार निर्मल सिंह को भी सम्मानित किया गया। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल एक बहुत ही ईमानदार,मेहनती और इंसाफ पसंद पुलिस अधिकारी है।

उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पुलिस कमिश्नर और अन्य उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर केंद्रीय सरदार निर्मल सिंह अपनी सबडिवीजन की समूह टीम के साथ मिलकर इलाके को पूर्ण रूप से नशा और अपराध मुक्त बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के दिशा निर्देश अनुसार पंजाब को नशा और अपराध मुक्त करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। जिसके लिए डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा पंजाब के कोने-कोने में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दिन रात मोहिम चलाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करना मेरी जिम्मेदारी

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मैं अपने क्षेत्र में किसी भी हाल में नशा और अपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करूंगा और साथ ही साथ नशा और अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करना भी मेरी जिम्मेदारी होगी। जो अधिकारी इलाके में गैरकानूनी कार्यो में किसी भी प्रकार की गतिविधि में पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सरदार निर्मल सिंह जालंधर केंद्रीय क्षेत्र को अपराध और नशा मुक्त बनाने के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान मेरा पूरा सहयोग हर पुलिस अधिकारी को रहेगा।

जालंधर मेरा परिवार

पंजाब सरकार और मेरा एक ही संकल्प है कि हमें पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाना है और मुझे जालंधर केंद्रीय जो कि मेरा परिवार है उसे अपराध और नशा मुक्त बनाकर हर परिवार के घर में खुशियां लाना है। अंत में विधायक रमन अरोड़ा ने सिपाही सुखमिलाप सिंह चौकी इंचार्ज मदन सिंह और एसीपी सरदार निर्मल सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई के लिए बधाई दी गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *