Share Market: शेयर बाजार में आज से हुआ बड़ा बदलाव, T+1 सेटेलमेंट सिस्टम लागू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 27 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: देश में शेयर बाजार (Share Market) में आज से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। आज से टी+1 (T+1 settlement) सेटेलमेंट आज से लागू कर दिया गया है। आरंभ में इस सिस्टम के दायरा कुछ शेयरों तक ही रखा गया है। आगे चलकर बाकी सभी शेयर इसके दायरे में जाएंगे।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

यह T+1 settlement सिस्टम शेयर बाजार के दोनों महत्वपूर्ण सूचकांक एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) के शेयर सौदों पर लागू होगा। अभी तक भारतीय बाजारों में सभी स्टॉक टी+2 तक सेटल किए जाते रहे हैं और अब से यह टी+1 सेटलमेंट (T+1 Settlement) में बदल जाएंगे।

साधारण शब्दों में बात की जाए तो यह कहा जा सकता है कि शेयरों में लेन-देन पहले की तुलना में और तेज किया जाएगा। इसी के साथ शेयरों या पैसे का लेन-देन में जल्दी निपटा लिया जाएगा। अभी तक जो सिस्टम चल रहा था उसे टी+2 सेटलमेंट कहते थे यानी किसी निवेशक ने आज किसी शेयर की खरीद की है तो ये शेयर अगले 48 घंटों में उसके डीमैट अकाउंट में दिखाई देते थे।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

48 घंटे यानी दो दिन का समय लगता था। यानी दो दिन जिसे टी-2 सेटेलमेंट कहा गया है। ऐसा ही शेयरों की बिक्री में भी होता है, जिसमें बिक्री का पैसा 48 घंटों में डीमैट अकाउंट में दिखाई देता था। इससे पहले टी+3 सेटेलमेंट का चलन था, जिसमें इससे भी ज्यादा समय में निवेशक के डीमैट अकाउंट में शेयर या पैसा ट्रांसफर होता था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *