डेली संवाद, बागेश्वर धाम। Bageshwar Dham Sarkar – मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते कुछ दिनों विवादों में घिरे हुए है। उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। लेकिन इसी बीच अब योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक आतंकवाद फैल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए हमारे धर्मशास्त्रों और महापुरुषों के चरित्र पर लांछन लगा रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जो भारत के विकास को सहन नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत सत्य है और यही एकमात्र वैश्विक धार्मिक विचारधारा है जो जीवन को सत्य से परिचित कराती है, जो सामाजिकता के साथ-साथ धार्मिकता भी सिखाती है। ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उनके चमत्कारों का भी समर्थन किया। रामदेव ने कहा कि दूसरे धर्म के लोगों पर कोई सवाल नहीं उठता है।
ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का सुहानी शाह पर पलटवार, जानिए क्या होगा अब?
Baba Ramdev said on Bageshwar Dham Sarkar – योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में सनातन धर्म को नीचा दिखाया जा रहा है। रामदेव ने कहा कि भारत विरोधी लोग सनातन पर लांछन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। योगगुरु ने कहा कि देश में धार्मिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर ये षडयंत्र किया जा रहा है। सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है। धर्मशास्त्रों, महापुरुषों के चरित्र पर लांछन लगाए जा रहे हैं।
Bageshwar Dham Sarkar – जया किशोरी से शादी करने वाले हैं बागेश्वर महाराज?








