Jalandhar News: आप विधायक निगम के भ्रष्टाचार पर केवल दुहाई दे रहे, कारवाई करवाने मे फेल- अशोक सरीन हिक्की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 399 शब्द|📅 28 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार व आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े बड़े दावे व करोड़ो रुपए के इश्तेहार लगाकर प्रचार प्रसार करने वाली कारगुजारी पर जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर नगर निगम व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मे हुए भ्रष्टाचार को लेकर कई महीनों से चल रही विजिलेंस जांच का कोई नतीजा नही आने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख कर तीखा हमला बोल सरकार व विजिलेंस विभाग को घेरा है।

ये भी पढ़ें: जया किशोरी का जीवन-परिचय और लाइफस्टाइल

सरीन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बोला की नगर निगम जालंधर के तहबज़ारी, बिल्डिंग, सीवरेज, बी एंड आर से लेकर हर विभाग मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है। इतना ही नही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मे हुए भ्रष्टाचार घोटाले के खिलाफ नगर निगम के मेयर पार्षद समेत मौजूदा विधायक भी सरेआम मंचो व मीडिया मे बोलते नजर आते है जिसको लेकर शहर के हर नागरिक मे चर्चा चल रही है कि भ्रष्टाचारी आरोपी कब पकड़े जाएंगे।

Jalandhar News: आप विधायक निगम के भ्रष्टाचार पर केवल दुहाई दे रहे, कारवाई करवाने मे फेल- अशोक सरीन हिक्की

जिन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाने, गंदी सड़के,अच्छे चौंक,अच्छे नए झुले जिम लगाकर नए सुंदर पार्क बनाने का कार्य करना था। क्योंकि स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्र सरकार की तरफ से आए करोड़ों रुपए कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने नेताओं से मिलकर केवल अलाट हुए। पैसे मे से केवल 10% पैसे कार्य पर लगाकर बाकी 90% पैसे का भ्रष्टाचार घोटाला घटिया मटीरीयल लगाकर किया।

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का सुहानी शाह पर पलटवार, जानिए क्या होगा अब?

जिसको लेकर नगर निगम की सरकारी बैठकों मे भी काफी शोर शराबा हुआ परंतु भ्रष्टाचारीयों के सामने सब बेबस व मजबूर हो गए है। सरीन ने बताया की आप विधायक भी पहले बहुत शोर डालकर बोलते थे कि नगर निगम व जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मे गलत तरीके से प्लॉट बेचने का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है परंतु अब इन्होंने भी चुपी साध ली जिसके बाद जनता हर रोज सरकारी दफ़्तरों मे धक्के खाने को मजबूर हो गए है।

इस वजह से भ्रष्टचार खत्म होने की जगह बढ़ कर दोगुना हो गया है। इसीलिए आप सरकार व विजिलेंस विभाग नगर निगम व जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भ्रष्टाचार पर मेहरबान नजर आ रही है क्योंकि नगर निगम व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भ्रष्टाचार की फाइल ताकत ने नीचे आप सरकार,विधायक समेत विजिलेंस दबी हुई है जो पिछले करीब छह महीनों से चल रही जांच का आज तक रिजल्ट जीरो है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *