⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 181 शब्द|📅 28 Jan 2023
डेली संवाद, जालंधर। Vicky Kalia Death: जालंधर से बड़ी खबर है। खबर है कि कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया ने जहर निगल लिया है। उन्हें मकसूदां स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: कालोनाइजर भोला खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर चले हथौड़े
कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया ने जहर निगल लिया है। विक्की कालिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान 50 लाख रुपए के गबन किया था। पुलिस ने विक्की कालिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 6 लोग जिंदा जले
डेली संवाद से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पार्षद विक्की कालिया की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने विक्की कालिया की मौत पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि राजनीति में आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं, इस तरह के आरोपों से विचलित होकर ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए।

जया किशोरी से शादी करने वाले हैं बागेश्वर महाराज?








