डेली संवाद, चंडीगढ़। NHAI: अब आप दिल्ली से चंडीगढ़ सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकते हैं। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ का सफर सिर्फ 2 घंटे में पूरा किया जा सकता है। इसके लिए खास रूट तैयार किया गया है।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे के टेक ऑफ प्वाइंट से साइनबोर्ड के माध्यम से यात्रियों को जम्मू, चंडीगढ़, अमृतसर और कटरा जैसे अपने गंतव्यों तक पहुंचने की सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर यात्रा करनी होगी और शहरी विस्तार रोड के माध्यम से बहादुरगढ़ में पहले से निर्मित केएमपी एक्सप्रेसवे तक पहुंचना होगा।
यह 40 किमी की ड्राइव होगी। फिर करीब 10 किमी तक केएमपी एक्सप्रेसवे को कवर करने के बाद करीब 80 किमी तक दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर सफर करेंगे। इसके बाद वे अंबाला से चंडीगढ़ के लिए ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेस-वे लेंगे। दिल्ली और अमृतसर के बीच यात्रा का समय चार घंटे होगा। दिल्ली से कटरा के बीच यात्रा का समय पहले के 14 घंटे के बजाय 6 घंटे होगा।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य राज्यों से भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं से प्रमुख शहरों में भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। इससे चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में 2 घंटे का समय लगेगा, जबकि अभी 4 घंटे का समय लगता है।