Jail Assistant Superintendent Suspended: जिस जेल में बंद है नवजोत सिद्धू, उसके सहायक जेलर को सरकार ने किया सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, पटियाला। Jail Assistant Superintendent Suspended: जिस पटियाला जेल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) बंद हैं, उसके सहायक जेलर को सरकार ने आज सस्पैंड कर दिया है। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है जेल के सहायक सुपरिंटैंडेंट ने एक कैदी से पैसे मांगे थे।

Jail Assistant Superintendent Suspended: जिस जेल में बंद है नवजोत सिद्धू, उसके सहायक जेलर को सरकार ने किया सस्पैंड, जाने वजह
पटियाला जेल, इसी जेल में नवजोत सिंह सिद्धू बंद हैं
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, जो चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

पंजाब की भगवंत मान सरकार एक्शन में है। भ्रष्टाचार के आरोप में पटियाला जेल में तैनात सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर एक कैदी द्वारा पैसे मांगने का आरोप लगा है। यह वही जेल है जहां नवजोत सिंह सिद्धू कैद हैं। वह यहां रोडरेज मामले में 1 साल की सजा काट रहे हैं।

navjot singh sidhu
कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिद्धू, जो अभी पटियाला जेल में सजा काट रहे हैं
ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को लड़के ने गोलियों से भूना, फिर खुद को मारी गोली, मौत

जानकारी के अनुसार जेल में बंद एक कैदी ने आरोप लगाया कि सहायक सुपरिटेंडेंट उससे पैसे मांग रहा है। पैसे ना देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी। जांच में सहायक सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह दोषी पाया गया। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *