Punjab News: गैंगस्टर अर्श डल्ला का गुर्गा काबू, मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों को भी लगी गोलियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। मोगा में बठिंडा की काउंटर इंटेलिजेंस टीम पर फायरिंग के बाद पुलिस ने अर्श डल्ला के सक्रिय गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ हैरी मोगा को काबू कर लिया है। पकड़े गए गैंगस्टर से पुलिस ने एक पिस्तौल और चार गोलियां बरामद की हैं। इस मुठभेड़ में में कुछ पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

मोगा पुलिस के अनुसार बठिंडा पुलिस मोगा के मोहल्ला लोहारिया में हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी मोगा का पता करने के लिए उसके पुराने दोस्त व हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ लांडी से पूछताछ करने पहुंची थी। साहिल अब अर्श डल्ला गैंग का सक्रिय गैंगस्टर है और जमानत पर बाहर है।

इस दौरान जब पुलिस सादे पकड़ों में उसके घर के पास पहुंची तो साहिल लांडी के पिता सुरिंदरपाल ने उन्हें अपॉजिट ग्रुप का सदस्य समझ लिया और गोली चला दी। गोली जमीन पर लगी और छर्रों से कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Punjab News: गैंगस्टर अर्श डल्ला का गुर्गा काबू, मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों को भी लगी गोलियां
गैंगस्टर के गुर्गे हैरी मोगा से जब्त हथियार व गोलियां
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ और टेक्निकल टीम की मदद से हैरी मोगा को भी गिरफ्तार कर लिया है। हैरी मोगा मलेशिया में बैठे गैंगस्टर लाली का ऑपरेटिव है और अर्श डल्ला ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। लाली के आदेशों पर हैरी मोगा अर्श डल्ला के सदस्यों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था। इतना ही नहीं, अर्श डल्ला कई टारगेट किलिंग में भी जुड़ा रहा है।

डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी सांझा की है कि पंजाब पुलिस ने जब हैरी मोगा को गिरफ्तार किया, उससे एक .32 बोर की पिस्टल और चार गोलियां भी बरामद की गई हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ FIR दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *