Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की माता हुईं खफा, बोली- ‘मेरा दिल करता कि मैं बागी हो के कल्ले-कल्ले नूं ठोक देवां’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 29 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Sidhu Moosewala: दिवंगत पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की माता सरपंच चरण कौर ने कहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार मौसम की तरह हो गई है। सुबह कुछ कहती है और शाम को कुछ औऱ करती है। उन्होंने कहा कि सिद्धू की मौत को करीब 8 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है।

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की माता हुईं खफा, बोली- 'मेरा दिल करता कि मैं बागी हो के कल्ले-कल्ले नूं ठोक देवां'

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

माता सरपंच चरण कौर ने कहा कि जब बेटे सिद्धू मूसेवाला की याद आती है तो मेरा दिल करता कि मैं बागी हो के कल्ले-कल्ले नूं ठोक देवां। चरण कौर ने कहा कि उनका परिवार सरकार के सिस्टम के सामने लाचार हो चुका है। आप पार्टी की सरकार पंजाब में मौसम के बादलों जैसी है।

सुबह कुछ फैसला करते है, शाम को अपने किए फैसले से मुकर जाते है। आज पंजाब के यह हालात बन चुके है जो सच्चाई के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। माता चरण कौर ने उस पत्रकार का भी नाम भी लिया, जिसने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा लीक होने की जानकारी दी थी।

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की माता हुईं खफा, बोली- 'मेरा दिल करता कि मैं बागी हो के कल्ले-कल्ले नूं ठोक देवां'
Sidhu moose wala
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

माता चरण कौर ने कहा कि इस कदर घटिया हरकत करने वाले आरोपी के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। बेटे की मौत के बाद भी सबसे पहले उसी व्यक्ति ने पोस्ट शेयर की थी कि सिद्धू मूसेवाला को गांव जवाहरके में गोलियां मारी गई। माता चरण कौर मुताबिक सरकार को कई सबूत दे चुके लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *