Blast In Mosque: नमाज़ के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला; 17 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 30 Jan 2023

डेली संवाद, पाकिस्तान। Blast In Mosque: पाकिस्तान की एक मस्जिद में जोरदार बम धमाका की खबर सामने आई है। पेशावर (Peshawar) के पुलिस लाइंस इलाके में सोमवार (30 जनवरी) दोपहर को एक मस्जिद में विस्फोट (Blast in Mosque) होने की सूचना मिली। इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनी गई है।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस धमाके से भारी नुकसान की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट में 17 लोगों की जान चली गई है। इसमें 2 पुलिसवाले की भी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

90 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। फिलहाल पाकिस्तान आर्मी (Pakistan Army) ने इलाके की घेराबंदी की है। बताया जा रहा है कि जहां पर धमाका हुआ है, उसके करीब ही आर्मी यूनिट का दफ्तर भी है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *