Kailash Kher: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान इस मशहूर गायक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, कर्नाटक। Kailash Kher: हिंदी सिनेमा के जाने माने गायक और अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) पर एक कार्यक्रम के दौरान हमला किए जाने की जानकारी मिल रही है। खबरों की माने तो कैलाश खेर हाल ही में कर्नाटक के हम्पी उत्सव 2022 में लाइव कॉन्सर्ट के लिए कर्नाटक पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक 29 को कैलाश खेर एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए कर्नाटक (Karnataka) में मौजूद रहे। इस दौरान मौके पर एक भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कैलाश खेर पर बोतल फेंक कर अटैक किया। हालांकि सिंगर को कितनी चोट आई है। इस मामले की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान

गायक कैलाश खेर ने हम्पी उत्सव 2023 के समापन समारोह के दौरान केवल हिंदी गाने गाए। उन्होंने एक भी कन्नड़ गाना नहीं गाया, जिससे भीड़ में कई लोग नाराज हो गए और इस दौरान दो स्थानीय लोगों ने नामजद किया। प्रदीप और सूरा ने गायक पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *