⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 184 शब्द|📅 30 Jan 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए IAS संजय पोपली (Sanjay Popli) को हाईकोर्ट (High Court) से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है।
ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब
गौरतलब है कि नवांशहर के करियाम मार्ग पर मिले सीवेज टेंडर में एक फीसदी कमीशन मांगने के आरोप में विजिलेंस ने आईएएस अधिकारी संजय पोपली व उनके सहायक सचिव संदीप को गिरफ्तार किया था। बता दे कि संजय पोपली को पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया था।
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान
आपको बता दें कि पिछले साल जून में पंजाब विजिलेंस की टीम ने आईएएस अधिकारी संजय पोपली के सेक्टर-11 स्थित घर में छापेमारी कर 12.5 किलो सोना, तीन किलो चांदी की ईंटें और 3.5 लाख रुपये नकद बरामद किया था।
क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?








