डेली संवाज, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस के बाहुबली मंत्री रहे अवतार हेनरी के खासमखास पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। इसके साथ ही कांग्रेस के सीनियर नेत्री सुषमा गौतम ने AAP ज्वाइन कर लिया। इन्हें आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के पीछे जिम्मी कालिया का अहम योगदान है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मी कालिया ने पूर्व पार्षद हंसराज राणा को भी AAP में शामिल करवाया। इन सभी को विधायक रमन अरोड़ा की मौजूदगी में स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाया। नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पूरी तरह से खुद को मजबूत बना रही है, जिसमें विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल लगातार कामयाब हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब
आज सर्किट हाउस में स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता दिनेश ढल्ल ने अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को AAP में शामिल करवाया। निकाय मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस के सीनियर नेता सुषमा गौतम, त्रिलोक सिंह सरीन, पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, अकाली नेता पूर्व पार्षद हंसराज राणा व अन्य कई वर्कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
ਆਪ ਦੇ MLA ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ | Jalandhar, Punjab News