डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर जिले से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रणवीर सिंह भुल्लर (Ranbir Singh Bhullar) ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी शादी संगरूर की रहने वाली अमनदीप कौर से गुरुद्वारा साहिब में हुई है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह भुल्लर की साथी अमनदीप कौर संगरूर की रहने वाली है।
ये भी पढ़ें: विजीलैंस ने दो पूर्व मंत्री समेत 3 IAS अफसरों किया तलब
आपको बता दें कि विधायक भुल्लर की पहली पत्नी कुलराज कौर की कई साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद उनकी मां का भी निधन हो गया। रणवीर सिंह भुल्लर के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं। भुल्लर 2016 में आप में शामिल हुए थे। 62 साल के रणवीर सिंह ग्रेजुएट हैं। उनके दो बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें: दिमाग पढ़ने वाली लड़की, चेहरा देखकर बता देती है भूत-भविष्य और वर्तमान
फिरोजपुर शहर के चुनाव में विधायक रणबीर ने 19569 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। गुरुद्वारा साहिब में विधायक रणवीर भुल्लर और अमनदीप कौर गोंसाल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसके बाद लोग उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।