डेली संवाद, जालंधर। ED Raid in Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक धर्म परिवर्तन के आरोपों के बीच जालंधर के ताजपुर चर्च के प्रोफेट के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड की जा रही है। इसके अलावा अमृतसर में भी छापा मारे जाने की जानकारी है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
अचानक रेड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी जालंधर के ताजपुर चर्च स्थित प्रोफेट बजिंदर सिंह और कपूरथला के प्रोफेट हरप्रीत सिंह खोजेवाला सहित अन्य जिलों के पादरियों के घर भी की जा रही है। इनपर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
वहीं दुसरफी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि रेड के दौरान किसी को अंदर बाहर जाने की अनुमति नहीं है। मौके पर भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी प्रकार की जानकरी नहीं दी जा रही है।