डेली संवाद, नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को जान से मरने की धमकी मिली है। यह धमकी देर रात पुलिस को फोन करके दी गयी है दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मुंडका का रहना वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है जिसके कारण पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। इस व्यक्ति ने देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का दिमागी इलाज जल रहा है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
उसके बाद पुलिस जब उसके पास पहुंची, तो पता चला कि कॉल करने वाला शख्स 38 साल का है और मानसिक रुप से विक्षिप्त है कुछ ही समय में आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।
बेहद गंदा था लंगर बनाने का तरीका, देख कर चौंक जाएंगे आप






