Punjab News: पंजाब के गाँवों में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता की सभी समस्याएँ हल करेंगे- Jimpa

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 31 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा है कि राज्य के गाँवों में शुद्ध पीने वाले पानी और स्वच्छता सम्बन्धी यदि किसी को कोई समस्या आ रही है तो इसके समाधान के लिए जल्द ही एक राज्य स्तरीय जनता दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग को दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

विस्तार सहित जानकारी देते हुए जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पहले दिन से ही लोगों को बहुत सी सुविधाएं उनके द्वार पर दिए जाने को सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद यह बात बहुत बार कह चुके हैं कि पंजाब सरकार का लक्ष्य हरेक राज्य निवासी की मुश्किलों को दूर करना है और मान सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।

लगाया जाएगा ऑनलाइन जनता दरबार

उन्होंने कहा कि लोक सेवा के इसी मकसद की पूर्ति के लिए जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग द्वारा एक ऑनलाइन जनता दरबार लगाया जाएगा, जिसमें दिए गए ऑनलाइन लिंक के द्वारा जुडक़र कोई भी व्यक्ति विभाग से सम्बन्धित अपनी शिकायत बता सकता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का मौके पर ही समाधान निकालने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के हरेक गाँव में पीने वाले पानी की पाईप्ड सप्लाई दी जा चुकी है। इसके अलावा जिन गाँवों में भूजल पीने योग्य नहीं है और जहाँ अभी तक नहरी पानी की पहुँच नहीं हुई, वहाँ आर्सेनिक-कम-आयरन रिमूवल प्लांट या आर.ओ. स्थापित किए गए हैं।

31 टेस्टिंग लैब्स की स्थापना की गई

उन्होंने कहा कि सरहदी जि़लों में पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार से फंड्स की माँग की गई है, जिससे यहाँ पीने वाला साफ़ पानी मुहैया करवाया जा सके। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ने बताया कि पानी की गुणवत्ता मापने के लिए राज्य में 31 टेस्टिंग लैब्स की स्थापना की गई है। इन वाटर टेस्टिंग लैब्स में से 1 राज्य स्तरीय, 6 क्षेत्र स्तरीय, 17 जि़ला स्तरीय लैब्स और 7 ब्लॉक स्तरीय लैब्स हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *