World Strongest Creature – यह है दुनिया का सबसे मजबूत जीव, जो खोलते हुए पानी में भी रह सकता है जिंदा!

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 31 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। World Strongest Creature – (Tardigrade) जीव का नाम आपने शायद ही सुना होगा है। ये जीव दिखने में काफी छोटे हैं। लेकिन वैज्ञानिक प्रयोग में काफी शक्तिशाली पाए गए हैं। धरती के सबसे कठोर जीव कहे जाने वाले ‘वॉटर बीयर’ (Water Bear) यानी टार्डिग्रेड्स (Tardigrade) को आप खौलते पानी में डाल दीजिए।

World Strongest Creature – यह है दुनिया का सबसे मजबूत जीव, जो खोलते हुए पानी में भी रह सकता है जिंदा!

भारी वजन के नीचे कुचल डालिए या फिर अंतरिक्ष में फेंक दीजिए, ये जिंदा रह जाएंगे। इतना ही नहीं साल 2007 में वैज्ञानिकों ने हजारों टार्डिग्रेड्स (Tardigrade) को सैटेलाइट में डालकर स्पेस में भेज दिया।जब ये स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा, तो देखा गया कि टार्डिग्रेड्स जीवित थे। यहां तक कि मादा टार्डिग्रेड ने अंडे भी दे रखे थे।

आमतौर पर इंसान 35 से 40 डिग्री के तापमान में ही परेशान हो जाता है, वहीं ये जीव 300 डिग्री फारेनहाइट तक तापमान को सहन कर सकता है। इतना ही नहीं ये जीव अंतरिक्ष के ठंड और मरियाना ट्रेच जैसे भारी दबाव वाले क्षेत्रों में भी जीवित रह सकता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

माना जा रहा है कि टार्डिग्रेड धरती के सबसे मजबूत जीव हैं, जो ज्वालामुखी से लेकर बर्फ में भी जीवित रह जाते हैं। यह अजीब जीव 300 डिग्री फारेनहाइट तक के तापमान को सहन कर सकता है. इतना ही नहीं, यह अंतरिक्ष की ठंड और मरियाना ट्रेच जैसे भारी दबाव वाले क्षेत्रों में भी जी जिंदा रह सकता है। ये आमतौर पर उन जगहों पर पाए जाते हैं, जो पानी की मौजूदगी के बाद सूख जाती हैं।

World Strongest Creature – यह है दुनिया का सबसे मजबूत जीव, जो खोलते हुए पानी में भी रह सकता है जिंदा!

World Strongest Creature – सूखा होने पर टार्डिग्रेड के कुछ ऐसे जीन सक्रिय हो जाते हैं, जो उसकी कोशिकाओं में पानी की जगह ले लेते हैं।  फिर वापस से मिलने पर ये कोशिकाओं को पानी से भर लेते हैं। इतना ही नहीं समय के साथ इस जीव में शुष्क माहौल में भी जीवित रहने और कई सालों बाद दोबारा पानी पाकर जिंदा हो उठने की क्षमता विकसित हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

टार्डिग्रेड को पानी के भालू के रूप में भी जाना जाता है।  ये 0.02 इंच लंबे और आठ पैरों वाले जीव हैं।  टार्डिग्रेड्स, जिनके छोटे पंजे और कैटरपिलर और वुडलाइस के समान शरीर रचना है, को सक्रिय रूप से रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। हालांकि, वे एनहाइड्रोबायोसिस की स्थिति में प्रवेश कर सकते हैं, जहां वे वर्षों तक लगभग पूर्ण निर्जलीकरण को सहन कर सकते हैं।

World Strongest Creature – यह है दुनिया का सबसे मजबूत जीव, जो खोलते हुए पानी में भी रह सकता है जिंदा!

जब तक कि पानी फिर से उपलब्ध न हो जाए। यानी कई साल तक वे बिना खाए पीए जीवित रह सकते हैं।  अन्य विशेषताएं टार्डिग्रेड्स को कई वर्षों तक बर्फ में जमे रहने और बाहरी अंतरिक्ष में बिना ऑक्सीजन और कॉस्मिक किरणों के संपर्क में रहने की अनुमति देती हैं। यह शोध साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *