डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कांग्रेस सरकार में विधायकों के चहेते रहे राजपाल और रोहित नामक कालोनाइजर ने आम आदमी पार्टी की सरकार में भी पुडा और नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है। राजपाल नामक कालोनाइजर ने अवैध रूप से 5 से 8 कालोनियां पुडा और निगम के हद में काटी है। शिकायत के बाद जेडीए की अधिकारी दीपशिखा इन दोनों कालोनाइजरों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
जानकारी के मुताबिक राजपाल नामक कालोनाइजर के लिए एजैंटी का काम करने वाले रोहित नामक प्रापर्टी दलाल ने पुडा और नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। पुडा और निगम अधिकारियों के मुताबिक राजपाल औऱ रोहित नामक कालोनाइजर ने शेखे पिंड, लम्मा पिंड में पैट्रोल पंप के सामने गली के अंदर और बुलंदपुर में करीब 8 अवैध कालोनियां काटी है।
इस संबंध में जेडीए की सीए दीपशिखा औऱ नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि राजपाल और रोहित नामक कालोनाइजर ने अवैध रूप से कालोनी काटकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। इसमें पुडा और निगम के कुछ अधिकारियों के मिलीभगत बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
जेडीए की सीए दीपशिखा और निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश ने कहा है कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि राजपाल और रोहित ने जो भी टैक्स चोरी की है, उसकी भरपाई करवाई जाएगी, साथ ही इन दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।