SYL Dispute: एसवाईएल के मुद्दे पर भाजपा के अध्यक्ष ने कही यह बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। SYL Dispute: हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच लगातार कोशिशों के बाद भी सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के निर्माण पर सहमति नहीं बन पाई है। कल एक बार फिर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मामले को लेकर बैठक की थी जोकि बेनतीजा रही थी। जिसपर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब का रवैया उचित नहीं है और हम इस बारे में सुप्रीम कोर्ट को सूचित करेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

आज BJP के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने SYL के मुद्दे पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार SYL को लेकर बहुत गंभीर है और भारतीय राईपेरीयन कानून एक्ट के तहत SYL का पानी सिर्फ पंजाब का ही है। जिसका हम एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे। इस पानी पर सिर्फ और सिर्फ पंजाब के लोगों का हक है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में जलस्तर खतरनाक स्तर पर गिर गया है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब को करीब 550 लाख एकड़ फुट पानी की जरूरत है, जबकि पंजाब को सिर्फ 1.25 लाख एकड़ फुट पानी मिल रहा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के पास किसी और राज्य को देने के लिए सरप्लस पानी नहीं है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *