Jalandhar News: पंजाब पुलिस के गनमैन की गोली मारकर हत्या, लूटेरों का कर रहा था पीछा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और लुधियाना के बीच फगवाड़ा शहर में देर रात बदमाशों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के समय थाना सिटी एसएचओ अमनदीप नाहर के गनमैन कमल बाजवा क्रेटा वाहन लूट कर भाग रहे लुटेरों का पीछा कर रहे थे। लुटेरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से कमल बाजवा क्रेटा की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

लूटेरे फगवाड़ा में किसी की कार को लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी जब एसएचओ के गनमैन कमल वाजवा को लगी तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। लुटेरों ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान गोलियां कमल बाजवा को लगी तो वह गिर गया। लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक लुटेरों की संख्या चार बताई जा रही है। इस घटना के बाद फगवाड़ा पुलिस ने इसकी सूचना आगे फिल्लौर पुलिस को दी।

फिल्लौर में नाका लगाकर बैठी पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में तीन लुटेरों को गोलियां लगी हैं। गोलियां लगने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

जबकि एक इनके चौथे साथी के मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लुटेरों के पैर और हाथ में गोली लगी है। घायल लुटेरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है।

पुलिस तीनों को पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर ले गई। जहां दो की हालत गंभीर होने पर गोली लगने से उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *