Suhani Shah Vs Bageshwar Baba – धीरेंद्र शास्त्री का सुहानी शाह पर पलटवार, जानिए क्या होगा अब ?

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Suhani Shah Vs Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Baba) पिछले कई दिनों से देश-विदेश की सुर्खियों में हैं। ‘दिव्य दरबार’ नाम से वह कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, जिसमें वह लोगों के परेशानियों को सुनने के बाद निवारण बताते हैं। वह दावा करते हैं कि लोगों की अर्जी को वह भगवान हनुमान के पास लगाते हैं और वहीं से जवाब आता है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

उनसे कई बार लोग अपनी परेशानी को पूछ भी नहीं पाते हैं उससे पहले ही वह सवाल और निवारण बताते हैं, जिसके बाद वहां पर मौजूद लोग उनके जयकारे लगाते हैं। उनके कथित चमत्कार की चर्चा घर-घर में हो रही है। भगवान हनुमान के पास अर्जी लगाने सहित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अन्य दावों पर बहुत से लोग विश्वास करते हैं। वहीं कई लोग इसे अंधविश्वास बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह ही मैजिशियन सुहानी शाह ने लोगों की मन की बात जानने दावा किया है, जिसको लेकर उन्होंने कहा है कि यह एक ट्रिक के जरिए किया जाता है। इसी बीच बाबा के कथित चमत्कार को देश की मशहूर माइंड रीडर सुहानी शाह (Suhani Shah) ने खारिज किया है। उन्होंने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कार को माइंड रीडिंग करार दिया है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

जिसके बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने सुहानी के दावे पर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि मणि और कांच में अंतर होता है कांच मणि से ज्यादा चमकदार हो सकता है पर वह चमत्कार नहीं करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मन की बात एक दो लोग तुक्का लगाकर बता सकते है पर यहां तो हजारों लोगों की पर्ची बनती है और वह सच निकलती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *