Tata Steel Investment In Punjab: पंजाब में टाटा स्टील का बड़ा निवेश, सरकार ने उपलब्ध करवाई जमीन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Tata Steel Investment In Punjab: पंजाब के लुधियाना में टाटा स्टील (Tata Steel) द्वारा लगाए जाने वाले 2600 करोड़ रुपये की लागत वाले स्क्रैप आधारित स्टील प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक यह प्लांट सालाना 0.75 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने की क्षमता रखता है।

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का सुहानी शाह पर पलटवार, जानिए क्या होगा अब?

पंजाब सरकार ने टाटा स्टील को जमीन उपलब्ध करा दी है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन का खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वागत किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि प्लांट में व्यापक स्तर पर प्रदेश के युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

मिली जानकरी के मुताबिक यह स्टील प्लांट लुधियाना के हाईटेक वैली इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित होगा। स्टील उत्पादन के क्षेत्र में बड़ा नाम टाटा स्टील देशभर में लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। हाईटेक वैली इंडस्ट्रियल एरिया में बनने वाले इस प्लांट में सालाना 0.7 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जया किशोरी का जीवन-परिचय और लाइफस्टाइल

इससे पहले 26 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टाटा समूह को लुधियाना में स्क्रैप आधारित स्टील प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन पत्र सौंपा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि हम पंजाब को औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और टाटा समूह का निवेश इस दिशा में अगला कदम है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *