Vicky Kalia Death: जालंधर में पार्षद रहे विक्की कालिया का सुसाइड नोट आया सामने, BJP और AAP नेता का लिखा नाम, पंजाब की सियासत गरमाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Vicky Kalia Death: पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह हैनरी के खासमखास जालंधर में कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया की आत्महत्या और सुसाइड नोट के बाद जालंधर समेत पूरे पंजाब में राजनीति गरमा गई है। मरने से पहले विक्की कालिया ने कथित तौर पर जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें भाजपा समेत कुछ नेताओं के नाम है।

ये भी पढ़ें: कालोनाइजर भोला खन्ना की 15 अवैध दुकानों पर चले हथौड़े

सुसाइड नोट में विक्की कालिया ने भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी समेत कुछ अन्य लोगों का नाम लिखा है। आपको बता दें कि भाजपा के केडी भंडारी और कांग्रेस के अवतार हेनरी में छत्तीस का आंकड़ा है। केडी भंडारी ने पार्षद से विधायक बने, वह भी कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली और दिग्गज मंत्री रहे अवतार हैनरी को हराकर।

 भी पढ़ें: अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 6 लोग जिंदा जले

इसके बाद अवतार हैनरी के बेटे बावा हैनरी ने केडी भंडारी दो बार चुनाव हार गए। इससे केडी भंडारी और हैनरी परिवार के बीच राजनीतिक लड़ाई सत्ता के गलियारे में भी है। विक्की कालिया, अवतार हैनरी के खासमखास पार्षद माने जाते थे। अब विक्की कालिया की आत्महत्या और सुसाइड नोट के बाद कांग्रेस खासकर अवतार हैनरी सक्रिय हो गए हैं।

पढ़े विक्की कालिया का सुसाइड नोट

आपको बता दें कि पंजाब निर्माण प्रोग्राम के तहत पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान नॉर्थ हलके में 6 कम्युनिटी हॉल बनाने में साजिशन सरकारी पैसों का गबन किया गया था। इसमें लाखों रुपए के गबन के आरोप लगे थे। इसी आरोप में पार्षद रहे विक्की कालिया पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *