Crime News Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, PCS अफसर के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Crime News Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार करप्शन के खिलाफ एक्शन में है। सरकार के निर्देश पर अमृतसर पुलिस ने एक पीसीएस अफसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एसडीएम के पद पर तैनात उक्त एसडीएम अफसर ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन हड़पने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: महिला सिपाही को लड़के ने गोलियों से भूना, फिर खुद को मारी गोली, मौत

अमृतसर पुलिस ने एक शिकायत की जांच के बाद एसडीएम और दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता एक डॉक्टर है, जिसने अपने पति, पीआरओ और एसडीएम पर उनकी जमीन हड़पने व साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। वहीं एसडीएम ने अपने को इस पूरे मामले में निर्दोष बताया है।

अमृतसर के जंडियाला गुरु में रणजीत अस्पताल की डॉक्टर रणजीत शर्मा ने अमृतसर रूरल पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पति सचिन शर्मा, अस्पताल के पीआरओ खुशबीर सिंह और एसडीएम दीपक भाटिया ने फर्जी तरीके से अस्पताल की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीनों के खिलाफ जंडियालागुरु पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला धारा 420, 120-बी के तहत दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: क्या उर्फी जावेद करने वाली हैं शादी? कर दिया इस नाम का जिक्र

एसडीएम दीपक भाटिया इस समय तरनतारन में तैनात हैं। इससे पहले वह बटाला, गुरदासपुर में भी अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। बटाला पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना की जांच भी एसडीएम दीपक भाटिया के हाथ थी। एसडीएम भाटिया ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि संपत्ति के हस्तांतरण में उनकी कोई भूमिका नहीं है। यह सचिन शर्मा और उनकी पत्नी डॉ रंजीत शर्मा के बीच विवाद चल रहा है।

क्या आप भी जान सकते हैं मन की बातें? माइंड रीडिंग क्या है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *