Chris Gayle In Jalandhar: जालंधर पहुंचे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर Chris Gayle, पंजाब सरकार के काम को सराहा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Chris Gayle In Jalandhar: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टार और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर क्रिस गेल (Chris Gayle) आज जालंधर के स्पोर्टस मार्कीट (Sports Market) पहुंचे हैं। क्रिस गेल जालंधर में क्रिकेट का सामान बनाने वाली एक मशहूर कंपनी के बस्ती एरिया ऑफिस पहुंचे। वहां उनका कंपनी के प्रबंधकों के साथ-साथ स्थानीय विधायक शीतल अंगुरल ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

क्रिस गेल यहां क्रिकेट उपकरणों से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने कंपनी द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के बारे में भी पूछा। क्रिस गेल को बताया गया कि पंजाब सरकार जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने जा रही है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। क्रिस गेल ने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

रन मशीन के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल ने कहा कि उन्होंने जालंधर में बल्ले से कई रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन आज उन्हें पहली बार इस शहर को देखने का मौका मिला है। साथ ही आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान क्रिस गेल ने जालंधर का दौरा किया और खेल को समर्पित शहर का दौरा करने की इच्छा जताई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *