डेली संवाद, चंडीगढ़। Extra Marital Affairs in India in Hindi – शादी के बंधन में बंधने के बाद अक्सर उम्मीद की जाती है कि पति और पत्नी के बीच प्यार बरकरार रहे और रिश्ते में कभी भी खटास न आए लेकिन अक्सर ऐसा कम ही होता है।
कई बार ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं। कई बार बातचीत से ये खटास खत्म कर हो जाती है तो वहीं पर कई बार ये खटास एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affairs) की वजह बन जाती है।
भारत ही नहीं, दुनियाभर में एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप टैबू रहा है, लेकिन यह भी हकीकत है कि हमेशा से ही समाज में ऐसा होता रहा है। बीते कुछ साल में कानून से लेकर समाज तक में कई बदलाव आए हैं। टेक्नोलॉजी ने भी कई चीजों को आसान बनाया है। ऐसे में एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशन के लिए डेटिंग ऐप्स यूज करने वाले भी तेजी से बढ़े हैं।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
आज के समय सिर्फ शादीशुदा लोगों के लिए अलग से डेटिंग ऐप भी बन गए हैं। ऐसे ही ऐप यूज करने वाले यूजर्स से जब बात की जाती है, तो उन्होंने बेवफाई के पीछे बोरियत, उदासी, पति या पत्नी की अनदेखी, उनके रूखेपन और मैरिड लाइफ की इच्छाएं पूरी न होने को जिम्मेदार बताया।
यह ऐप साल 2009 में लॉन्च हुआ था। ये ऐप महिलाओं के लिए फ्री है तो वहीं पुरुषों को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे देने पड़ते हैं। साल 2017 में भारत आने वाली इस ऐप में अब कुल यूजर्स की संख्या एक करोड़ पहुंच गई हैं जिसमें से 20 लाख यूजर्स अकेले भारत से हैं जो सितंबर 2022 के बाद 11 फीसदी बढ़ी है।
बेंगलुरु बन रहा देश की बेवफा राजधानी
ताजा जानकरी के मुताबिक चीटिंग के मामले में बेंगलुरू टॉप पर काबिज है तो वहीं पर मुंबई और कोलकाता का नाम उसके बाद आता है। बेंगलुरु में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए इसे ‘चीटिंग कैपिटल’ कहा जाने लगा है।
ग्लीडेन के सर्वे के अनुसार बेंगलुरु के यूजर्स हर दिन औसतन इस ऐप पर डेढ़ घंटा बिताते हैं और ज्यादातर लंच के समय 12 से 3 और रात 10 बजे के बात इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐप के डाटा के अनुसार पुरुष 24-30 साल की महिलाओं को तलाशते हैं तो वहीं पर महिलाएं 31-40 साल के पुरुषों में रुचि दिखाती हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा
जहां पुरुष हर तरह के रिलेशन के लिए ओपन हैं तो वहीं पर महिलाएं वर्चुअल रिलेशन को ज्यादा तवज्जो देती हैं। लोगों का कहना है कि टेक्नोलॉजी ने चीजों को आसान बनाया है। हर चीज बस एक क्लिक पर मिल जाती है।