IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में सूचना का अधिकार कानून पर विशेष सत्र आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 01 Feb 2023

डेली संवाद,कपूरथला। IKGPTU: आई के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में ‘सेंटर फॉर एक्सटेंशन एंड आउटरीच एक्टिविटीज’ की तरफ से छात्रों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए सूचना का अधिकार एक्ट पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में सूचना का अधिकार कानून पर विशेष सत्र आयोजित

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

प्रो. (डॉ.) गुरचरण सिंह, प्रोफेसर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला इस विषय पर विशेषज्ञ वार्ता के लिए उपस्थित हुए। प्रो. (डॉ.) गौरव भार्गव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर इस अवसर पर विशेष तौर पर मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने आरटीआई अधिनियम के पारित होने के संबंध में प्रमुख बातें, तथ्य सांझे किए।

ये भी पढ़ें: देश में सस्ते होंगे मोबाइल फोन, मैन्युफैक्चरिंग को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

साथ ही आरटीआई अधिनियम की मूल शर्तों और स्तरीय संरचना पर भी चर्चा की। उन्होंने आरटीआई के तहत किस तरह की जानकारी मांगी जा सकती है और किस तरह की जानकारी को संस्था द्वारा अस्वीकार किया जा सकता है, इस पर भी बारीकी से बताया। उन्होंने अपीलीय प्राधिकारी और सूचना आयुक्त को अपील प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

इस विषय में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का उपयोग करते हुए, उन्होंने बहुत ही सरल उदाहरणों का उपयोग करते हुए इस एक्ट की जानकारी सांझी की। सत्र का समापन डॉ. कपिल गुप्ता, सहायक प्रोफेसर एवं प्रोग्राम के समन्वयक (कोआर्डिनेटर), सेंटर फॉर एक्सटेंशन एंड आउटरीच एक्टिविटीज द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *