Jalandhar News: पंजाब सरकार निष्पक्ष जांच करवा के.डी भंडारी को इंसाफ दे – तरुण चुग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 01 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पूर्व विधायक के.डी भंडारी का नाम कांग्रस के पूर्व पार्षद विक्की कालिया आत्महत्या की घटना मे उछलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सेठ हुक्म चंद कॉलोनी उनके घर पहुंचे।

इस अवसर पर चुग ने पूर्व पार्षद की मृत्यु पर दुख प्रकट कर कहा की पंजाब सरकार को पंजाब सरकार को तो सरकारी पैसे के घोटाले को उजागर करने के लिए के.डी भंडारी को सम्मानित करना चाहिए आरोपी नही समझना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

क्योंकि 60 लाख के क़रीब लोगों के सरकारी पैसे की दुरप्रयोग हुआ जिसकी हर प्रकार से उच्च स्तरीय जांच डी.सी व ए.डी.सी की देख रेख मे हुई है। जिसके बाद पुलिस विभाग ने डी.सी कार्यालय की सिफ़ारिश पर अलग-अलग 5-6 मामले दर्ज किये है। जिस पर जिला अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कई आरोपियों को जमानत तक नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: देश में सस्ते होंगे मोबाइल फोन, मैन्युफैक्चरिंग को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

चुग ने बताया कि वो पिछले 25 सालो से भंडारी को जानते उन्होंने सदैव सादगी एवं ईमानदारी से अपना जीवन व्यतीत किया और साफ चरित्र वाले भाजपा के कर्मठ बेदाग नेता है। जिन पर इस तरह के आरोप लगाने बेबुनियाद व आधारहीन है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चन्द्र,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत गोल्डी, पूर्व भाजपा प्रधान सुभाष सूद,रमेश शर्मा, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढिंगरा, राजू मागो, कैशियर हितेश स्याल, पूर्व पार्षद बालकिशन बाली, राजेश नोना आदि भाजपा कार्यकर्ता हाजिर थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *