Union Budget 2023: युवाओं के लिए बड़ी योजना, स्किल इंडिया सेंटर और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 01 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Union Budget 2023: वित्त मंत्रालय ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए देशभर में 30 से अधिक कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

इसके साथ ही आवासीय विद्यालयों में 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। जबकि किशोरों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने के लिए देश भर में जिला स्तरीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

केंद्रीय बजट 2023 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 3 साल में 38,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अगले 3 वर्षों में 38,000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं के कौशल विकास के लिए रूपरेखा जारी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 का शुभारंभ किया जाएगा। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: देश में सस्ते होंगे मोबाइल फोन, मैन्युफैक्चरिंग को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बच्चों और किशोरों के मानसिक विकास के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। ये डिजिटल लाइब्रेरी जिला स्तर पर स्थापित की जाएंगी। इन पुस्तकालयों की मदद से बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *