UP News: राम की अयोध्या ने भी दिया विकास का साथ, मिले 19,042.82 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 556 शब्द|📅 01 Feb 2023

डेली संवाद, अयोध्या। UP News: 1 फरवरीः योगी सरकार में अयोध्या का विकास देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी जाने जाना लगा है। अयोध्या में 500 वर्ष की प्रतीक्षा के बाद जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यातायात, कानून व्यवस्था के साथ-साथ संपूर्ण जिले का विकास हो रहा है।

पर्यटन के दृष्टिकोण से सबसे समृद्धशाली शहर में बड़े स्तर पर निवेशकों ने भी रूचि दिखाई है। निवेशकों को सरकार की नई औद्योगिक नीतियों को बताने व निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को अयोध्या में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। यहां 19,042 .82 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिससे 44997 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

बुधवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभाकक्ष में जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन व एनआरआई मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 214 निवेशकों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने एमएसएमई नीति- 2022 व 10 से 12 फरवरी तक होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के बारे में बताया।

44997 रोजगारों का होगा सृजन

अयोध्या में एमएसएमई क्षेत्र में 527.20 करोड़, यूपीसीडा में 845 करोड़ रुपये, पर्यटन में 6176.15 करोड़ रुपये व विकास प्राधिकरण से जु़ड़े 4037 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। यहां कुल कुल 19 विभागों से जुड़े 19,042.82 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 44,997 रोजगार का सृजन होगा।

ये भी पढ़ें: देश में सस्ते होंगे मोबाइल फोन, मैन्युफैक्चरिंग को लेकर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

समिट में मंत्री ने निवेशकों, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया। आईआईए के जिलाध्यक्ष एसपी सिंह, लघु उद्योग भारती के जिला इकाई के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा ने भी निवेश व विकास से जुड़े सुझाव दिए।

निवेश के प्राप्त हुए प्रस्ताव, मिलेंगे रोजगार

एमएसएमई व एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए 61 निवेशों पर प्रस्ताव मिले। इससे 4391 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पर्यटन के लिहाज से 60 निवेशों पर एमओयू हुए। इनमें 6176.15 करो़ड़ के जरिए 16276 युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराए जाएंगे। आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े 3 प्रस्तावों 111 करोड़ का निवेश होगा, इसके जरिए 750 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

सभी विभागों की ओर से दिया गया प्रजेंटेशन

विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन से सम्बन्धित नीतियों यथा टेक्सटाइल पालिसी – 2022, एमएसएमई नीति-2022, आईआईईपी पालिसी-2022 पर्यटन नीति-2022 तथा बैंक द्वारा संचालित वित्तीय योजनाओं का पावर पॉइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव व उद्योग के उपायुक्त अमरेश कुमार पांडेय आदि ने अपने-अपने विभागों में चल रहीं योजनाओं से भी निवेशकों को अवगत कराया।

जनपद में औद्योगिक विकास के अनुकूल वातावरण के सृजन का दिलाया विश्वास

मुख्य अतिथि नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने अयोध्या में 19,042.82 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने सरकार से मिल रहीं सुविधाएं को सहजता से उपलब्ध कराने का आश्वासन भी निवेशकों को दिया।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी  अनिता यादव आदि ने जनपद में औद्योगिक विकास के अनुकुल वातावरण के सृजन का आश्वासन दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *