UPSC Notification 2023: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख को होगा एग्जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 01 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। UPSC Notification 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE) 2023 या इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस एग्जाम (UPSC IAS 2023) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवारों को वेबसाइट upsconline.nic.in का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदकों के लिए अति आवश्यक है वे यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन  प्लेटफॉर्म पर पहले खुद को पंजीकृत करें। फिर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें। पंजीकरण केवल एक बार और पूरे वर्ष में कभी भी किया जा सकता है। अगर उम्मीदवार पहले से ही पंजीकृत है, वह ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए सीधे आगे बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा 01 अगस्त 2023 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *