Income Tax Raid: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश, विदेशी फंडिग के जरिए धर्म परिवर्तन की आशंका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Income Tax Raid: जालंधर के पादरी के घर से करीब 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए हैं। इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद पादरी के घर में इतना कैश मिलना जालंधर समेत पूरे पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्र बता रहे हैं कि 2 करोड़ की यह रकम हवाला के जरिए आई हो सकती है, क्योंकि पिछले कुछ महीने से पहले पंजाब में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अब कितना हुआ

पंजाब में ईसाई धर्म प्रचारकों के घर पर पिछले कुछ दिनों से चल रही आयकर विभाग की सर्च दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि इस सर्च दौरान विभाग ने इसाई धर्म प्रचारकों के घर से 2 करोड़ रुपया बरामद किया है, जोकि एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक विभाग को विदेशी फंडिंग होने की सूचना मिली। इस पर आयकर विभाग ने पंजाब के चार जिलों में ईसाई धर्म प्रचारकों के ठिकानों पर दबिश दी थी। आयकर विभाग ने पादरी बजिंदर सिंह के जालंधर और मोहाली, हरप्रीत देयोल खोजेवाला के कपूरथला, अवतार सिंह के अमृतसर स्थित ठिकानों पर रेड की और दस्तावेज खंगाले।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

आयकर विभाग को विदेश से काफी पैसा आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद विभाग ने उक्त धर्म प्रचारकों के घर पर जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि उक्त रेड धर्म परिवर्तन के बढ़ रहे मामलों की जांच को लेकर की गई थी। पंजाब में बढ़ रहे धर्म परिवर्तन के मामलों के बाद केंद्र का ध्यान इस पर था, जिसके बाद विभाग ने उक्त धर्म प्रचारकों पर शिकंजा कसा है और उनसे भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *