डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: एक बार फिर अमृतसर बॉर्डर पर ड्रोन मूवमेंट देखने को मिला है। आवाज सुनते ही सीमा सुरक्षा बल ने ड्रोन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों का कहना है कि ड्रोन के वापस जाने की आवाज किसी ने नहीं सुनी, जिसके बाद सीमा पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इसी दौरान ड्रोन खेतों में गिरा मिला।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
घटना अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कर की है। बीओपी कक्कर के पास 22 बटालियन का एक जवान गश्त पर था। आधी रात को उन्हें अचानक ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जवानों ने आवाज की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने ड्रोन का पीछा भी किया। कुछ देर बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई।
ये भी पढ़ें: अटारी बाजार में भोला खन्ना की अवैध बनी 50 दुकानों को लेकर ATP सुषमा को नोटिस
सीमा सुरक्षा बल का अनुमान है कि जिस ड्रोन पर फायरिंग की गई, वह वापस पाकिस्तानी सीमा में नहीं लौटा, जिसके बाद रात में अमृतसर बॉर्डर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जवानों का अनुमान है कि फायरिंग के बाद ड्रोन गिरा है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान ड्रोन खेतों में गिरा मिला।
Video – पूर्व मंंत्री की कोठी के सामने 30,000 रुपए की ठगी










