Dr. BR Ambedkar Bhawan: 17 जिलों में स्थापित डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के लिए 2.91 करोड़ रुपए की राशि जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Dr. BR Ambedkar Bhawan: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्गों के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। इसलिए राज्य के 17 जिलों में स्थापित डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के लिए साल 2022-23 के लिए 2.91 करोड़ की राशि जारी कर दी है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के अंतर्गत साल 2022-23 के दौरान बजट उपबंध की राशि जारी की गई है। इस कारण 2.91 करोड़ रुपए की राशि जारी करने की मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

सरकार की तरफ से हर जिले में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया था जिससे अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्गों के लोगों के लिए सिंगल विंडों एक छत के नीचे सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें। अब तक 17 जिलों में डॉ. बी. आर अम्बेदकर भवन की स्थापना की गई है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

बाकी रहते छह जिलों में से एस. ए. एस. नगर, बरनाला और मलेरकोटला में डॉ. अम्बेदकर भवन स्थापित करने के लिए ज़मीन का प्रबंध करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि ज़िला पठानकोट, तरन तारन और फाजिल्का में ज़मीन का प्रबंध हो चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवनों की मुरम्मत और रख-रखाव के काम के लिए विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वे सरकारी कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाएं और वित्तीय नियमों की सख़्ती से पालना करें।

VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *