Football Match: विदेश में सिख युवक से बदसलूकी, मैच में रेफरी ने पगड़ी उतारने को कहा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, स्पेन। Football Match: स्पेन (Spain) में एक सिख युवक से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। यहां मैच रेफरी ने 15 वर्षीय सिख खिलाड़ी को खेल नियमों का हवाला देते हुए उससे पगड़ी उतारने को कहा।

सिखएक्सपो के इंस्टाग्राम पेज ने ‘ला वनगार्डिया’ अखबार के हवाले से बताया कि पिछले सभी मैचों में रेफरी ने अरातिया सी टीम के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह को पटका पहनने की अनुमति दी थी।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

अरातिया के अध्यक्ष पेड्रो ओरमज़ाबल ने अखबार को बताया कि वह कम से कम पांच साल से सामान्य रूप से खेल रहा है, इस सीजन में अब तक कभी भी कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह स्थिति गुरप्रीत के लिए अपमानजनक थी। गुरप्रीत और उनके टीम के सदस्यों ने यह समझाया कि पटका उनके धर्म से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

ओरमज़ाबल के इंस्टाग्राम पेज पर कहा गया था कि रेफरी द्वारा नियमों पर जोर देने पर गुरप्रीत के साथियों ने एकजुटता दिखाते हुए मैदान छोड़ने का फैसला किया। इस फैसले के बाद टीम को प्रतिद्वंद्वी टीम का भी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत इस उम्मीद के साथ प्रतियोगिता में वापसी करने के लिए तैयार हैं कि इस तरह की स्थिति दोबारा सामने नहीं आएगी।

VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *