Hotel Raid News – होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों … .

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। hotel raid news – होटलों और गेस्ट हाउस पर पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को पकड़ा है। इसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल रहे। डीएसपी राहुल देव की अगुवाई में अंजाम दी गई प्रक्रिया में कई जगह पर हाई-वोल्टेज ड्रामा भी हुआ।

Hotel Raided
Hotel Raided (File Photo)

एक जगह तो स्थिति ऐसी आ बनी कि एक होटल की बाहरी दीवार से युवक और युवती कूदते हुए भी नजर आए लेकिन सफल नहीं हो सके। यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी। पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था। पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई। रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोपहर के समय करीब 12 बजे के आसपास छापेमारी आरंभ की। सबसे पहले पुलिस पुराना बस स्टैंड मार्ग के पास स्थित एक होटल में गई।

जैसे ही पुलिस वहां पहुंची होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई जोड़े भागते हुए नजर आए। मौके पर से पुलिस ने 2 महिलाओं को गाड़ी में बिठाया। उसके बाद पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस में जाकर पुलिस ने एक युवती और एक युवक को पकड़ा फिर पुलिस की टीम उन्हें थाने में लेकर चली गई।

पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है। सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड़ की थी। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के झज्जर से एक बड़ी खबर है।

VIDEO – बासी रोटी खाने का फायदा है या नुकसान? देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *