डेली संवाद, पंजाब। Ram Rahim News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य बीएस सियाल्का ने हरियाणा सरकार से डेरामुखी राम रहीम (Ram Rahim) को पैरोल देने के आदेश को रद्द करने की मांग की है।
याचिका में हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह सचिव, रोहतक आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, पंजाब के प्रधान सचिव गृह विभाग, केंद्रीय गृह सचिव, सुनारिया जेल अधीक्षक, डीसी रोहतक और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को उत्तरदायी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका
सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक याचिका में आरोप लगाया गया है कि राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देते हुए हरियाणा सरकार ने सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन किया है। याचिका में कहा गया है कि डेरा प्रमुख दुष्कर्म और हत्या जैसे मामलों में सजा काट रहा है। इसके साथ ही उसके खिलाफ पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश
डेरा प्रमुख राम रहीम की पैरोल से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं और पंजाब की शांति को खतरा है। याचिका में अदालत से डेरा प्रमुख की पैरोल रद्द करने और इस याचिका के लंबित रहने तक उसे वापस जेल भेजने का अनुरोध किया गया था। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट सोमवार को इस पर सुनवाई कर सकता है।