Cash Limit At Home: घर में कितना रख सकते है कैश ताकि ना पड़े इनकम टैक्स की रेड, पढ़े क्या है नियम

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Cash Limit At Home: आज का समय डिजिटल हो गया है हर कोई डिजिटली तरीके से लेनदेन करता है। लेकिन वहीं अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो कैश भी उतना ही ज़रूरी है। जरूरत के समय में कैश ही होता है जो काम आता है। कई समय टेक्निकल कोई परेशानी आ जाती है जिससे डिजिटल भुगतान रुक सकता है और उस समय जो काम आता है वह होता है कैश।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

वहीं दूसरी तरफ बहुत सारे ऐसे लोग है जिनको यह नहीं पता होता कि एक समय में घर में कितना कैश रखना चाहिए या फिर एक समय में कैश के जरिए कितना भुगतान कर सकते है ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। इनकम टैक्स विभाग के नियमों के मुताबिक, आप अपने घर में कितना भी कैश रख सकते हैं, लेकिन यदि उसे जांच एजेंसी पकड़ लेती है तो आपको उसका सोर्स बताना होगा।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

यदि आपने उस पैसे को वैध तरीके से कमाया है और उसके लिए पूरे डॉक्यूमेंट्स हैं या इनकम टैक्स रिटर्न भरा है तो फिर घबराने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आप सोर्स न बता पाए तो एजेंसी कार्रवाई कर सकती है और भारी जुर्माना भी हो सकता है।

आइये जानते है कैश से जुड़े नियम:-

  • घर में रखे पैसों के स्रोत का खुलासा न करने पर 137 प्रतिशत तक जुर्माना हो सकता है।
  • एक वित्तीय वर्ष में नकद में 20 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • सीबीडीटी के मुताबिक एक बार में 50,000 रुपये से ज्यादा की रकम जमा करने या निकालने के लिए पैन नंबर देना जरूरी है।
  • अगर कोई व्यक्ति एक साल में 20 लाख रुपये नकद जमा करता है तो उसे पैन और आधार की जानकारी देनी होगी
  • पैन और आधार विवरण प्रदान करने में विफलता के परिणामस्वरूप 20 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है
  • 2 लाख से अधिक नकद में खरीदारी नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़े : How to Earn Money Online – यह हैं 5 बेस्ट ऑप्शन घर बैठे कमा सकते हैं लाखो

  • 2 लाख रुपये से अधिक की नकद खरीदारी के लिए पैन और आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी।
  • 30 लाख रुपए से अधिक की नकद की संपत्ति की खरीद-फरोख्त को लेकर कोई व्यक्ति जांच एजेंसी के रडार पर आ सकता है।
  • क्रेडिट डेबिट कार्ड के भुगतान के दौरान यदि कोई व्यक्ति एक बार में एक लाख से अधिक का भुगतान करता है तो जांच हो सकती है।
  • अपने रिश्तेदारों से एक दिन में दो लाख से अधिक की राशि नहीं ली जा सकती है यह बैंक के माध्यम से किया जाना चाहिए।
  • नकद दान करने की सीमा 2000 रुपए निर्धारित की गयी है।
  • कोई भी व्यक्ति किसी से 20000 रुपए से ज्यादा का उधार नहीं ले सकता है।
  • बैंक से दो करोड़ रुपए से ज्यादा की नकद निकासी पर टीडीएस लगेगा।

रुपए का हिसाब नहीं देने पर कार्रवाई हो सकती है

2017 में नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग नकदी को लेकर सतर्क हो गया है। इसलिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिफिकेशन जारी किया था कि अगर किसी को अघोषित कैश मिलता है तो उस पर 137% तक टैक्स लगेगा, यानी अगर आपको 1 लाख रुपये मिलते हैं और आप उसके सोर्स को पेश करने में असमर्थ पाए जाते हैं तो आपको यह करना होगा. उस पर कर चुकाओ। टैक्स देना होगा। जुर्माने के तौर पर 137 फीसदी ब्याज देना होगा।

घर में कितना कैश रखना है

घर में कैश रखने की कोई लिमिट नहीं है, बस अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपसे जानकारी मांगे तो आपको कैश का सोर्स बताना होगा. इसके साथ ही कैश पर चुकाए गए टैक्स की भी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा आपको अपना आईटीआर डिक्लेरेशन भी दिखाना होगा। हालांकि अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

नकद लेनदेन के संबंध में नियम हैं

नकद लेनदेन को लेकर सीबीडीटी के नियम में कहा गया है कि अगर आप एक बार में 50,000 रुपये या उससे अधिक की नकदी निकालते या जमा करते हैं तो आपको पैन कार्ड दिखाना होगा। साथ ही बता दें कि आप एक साल में सिर्फ 20 लाख रुपए का ही ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और इस दौरान आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप आयकर विभाग के रडार पर आ सकते हैं। वहीं अगर आप अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 1 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन करते हैं तब भी आपको अपना पैन कार्ड दिखाना होगा।

भौतिक नकद लेन-देन में सावधानी बरतें

अगर आप किसी दोस्त या रिश्तेदार से 2 लाख या इससे ज्यादा की रकम लेते या देते हैं तो भी आप जांच के दायरे में आ सकते हैं। इस लेन-देन को बैंकिंग के माध्यम से ही रखने का प्रयास करें। बता दें कि आप किसी से 20 हजार रुपये से ज्यादा कैश नहीं ले सकते हैं। साथ ही अगर आप दान करते हैं तो 2,000 रुपये से ज्यादा दान करने से बचें।

घर में कितना रख सकते है कैश ताकि ना पड़े इनकम टैक्स की रेड, ?



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *