Earthquake In Turkey: तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 195 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Earthquake In Turkey: तुर्की में सोमवार को भूकंप (Earthquake In Turkey) के तेज झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार सोमवार को तुर्की के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। तकरीबन एक मिनट तक आए इस भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गईं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमारतों के मलबे में दबने से अब तक 195 लोगों की मौत हो गयी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

वहीँ दूसरी तरफ सीरिया में भी तेज भूकंप महसूस किए गए है। उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को ‘विनाशकारी’ बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं।

सरकारी ब्रॉडकास्टर टीआरटी की तस्वीरों के मुताबिक, तुर्की में इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है और लोग बचने के लिए बर्फीली सड़कों पर जमा हो गए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, भूकंप लगभग एक मिनट तक आया और इससे कई इमारतें गिर गईं और कई मकानों की खिड़कियां टूट गईं। बता दें कि इस क्षेत्र में कई बार भूकंप आया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2022 में भी तुर्की में भूकंप आया था। वहां उस वक्त 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके चलते लगभग 50 लोग घायल हुए थे। तुर्की की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां पर भूकंप आते रहते हैं।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *