डेली संवाद, मुंबई। Akshay Kumar Controversy: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस समय सुर्खियों में बने हुए है। इसके पीछे कोई गाना या फिर कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वीडियो है। दरअसल सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया है।
जिसमे वह भारत के नक़्शे पर चलते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी ग्लोब पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव
लोगों ने इस क्लिप को बारीकी से नोटिस किया। जिसके बाद अक्षय कुमार पर सवाल उठने लगे। यूजर्स का मानना है कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर पैर रखे है अक्षय को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स ने इसे देश का अपमान बताया है।
The Entertainers are all set to bring 100% shuddh desi entertainment to North America. Fasten your seat belts, we’re coming in March! 💥 @qatarairways pic.twitter.com/aoJaCECJce
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 5, 2023
ये भी देखे: इतने लाख पर भी नही देना होगा टैक्स ? इस फार्मूले से नहीं लगेगा टैक्स ..
अक्षय इस वीडियो में इंटरनेशनल एयरलाइंस का ऐड करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘एंटरटेनर्स नॉर्थ अमेरिका में 100% एंटरटेनमेंट लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, अपनी सीट बेल्ट बांध लें हम मार्च में आ रहे है।’
ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए अक्षय को खरी खोटी सुना रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘कनैडियन एक्टर भारतीय मैप पर चल रहा है। ये भारतीयों की बेइज्जती है। आपको 150 करोड़ भारतीयों से इस शर्मनाक हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई हमारे भारत की थोड़ी रिस्पेक्ट कर लो।’