Punjab Politics: मुख्यमंत्री नहीं, भगंवत मान कठपुतली हैं, पढ़ें सुखबीर बादल का बड़ा आरोप

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकाल में बार-बार हुए घोटालों ने कठपुतली बने भगवंत मान (Bhagwant Mann) का पर्दाफाश कर दिया है, और साबित कर दिया कि आप पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।

जालंधर में अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुखबीर बादल

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जोर-शोर से दावा किया था कि वह छात्रों को योग्यता के आधार पर नौकरी देगी। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा करना तो भूल ही जाइए, जिस तरह से सरकार ने भर्तियों में घोटाला किया , उससे साबित होता है कि उनकी पार्टी के दिल में नौजवानों का हित करना नही है’’।

ये भी पढ़े: डॉलर की तुलना में रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अलग-अलग श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी से युवाओं का मनोबल गिरा है। उन्होंने कहा, ‘‘ युवाओं को लाखों नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन आप पार्टी की सरकार सरकारी विभागों के खाली पदों को भर नही रही है। यहां तक कि 30 हजार ठेके पर रखे कर्मचारी भी अपनी सेवाओं को नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं’’।

जालंधर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल

सरदार बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी खजाने की कीमत पर नाम बदलने की होड़ में लगना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्ववर्ती अकाली सरकार द्वारा स्थापित सेवा केंद्रों की इमारतों पर पेंट करने के बाद उसे मोहल्ला क्लीनिक में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब 540 ग्रामीण डिस्पेंसरियों को आम आदमी क्लीनिक में बदल दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

उन्होंने कहा कि व्यस्त अस्पतालों में काम करने वाले डाॅक्टरों को इन क्लीनिकों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तथाकथित स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना के लिए भी इसी रणनीति का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरदार बादल ने कहा,‘‘ ये और कुछ नही बल्कि सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा स्थापित मेरिटोरियस स्कूल हैं, जिन्हे एक नया नाम दिया गया है’’।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि क्यां उनकी सरकार ने एक डिस्पेंसरी , स्कूल यां एक भी इमारत बनाई है? उन्होंने कहा ,‘‘ हम राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की तबाही देख रहे हैं’’। सरदार बादल ने यह भी खुलासा किया कि कैसे आप पार्टी की सरकार द्वारा राज्य को अंधेरे के युग में धकेला जा रहा है, क्योंकि आप पीएसपीसीएल कंपनी इनके कार्यकाल के दौरान बकाया होने के कारण दिवालिया हो गई है।

ये भी पढ़े: डॉलर की तुलना में रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ मजबूत

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कंपनी के लिए 4870 करोड़ रूपये की सब्सिडी और सरकारी विभागों से 2605 करोड़ रूपये की बकाया सब्सिडी जारी नही कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएसपीसीएल को फंड की कमी है, उससे सर्दियों में बहुत ज्यादा बिजली कटौती होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ इससे स्थिति बदतर हो सकती है, और गर्मियों में धान की फसल को भी खतरे में डाल सकती है’’।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कैसे आप पार्टी की सरकार की कथित नई औद्योगिक नीति को औद्योगिक क्षेत्र द्वारा खारिज कर दिया गया है, जिसके कारण उद्योगों का पड़ोसी राज्यों में पलायन हो रहा है। उन्होने कहा, ‘‘ ऐसा इसीलिए हो रहा है, क्योंकि नई नीति में कोई ठोस प्रोत्साहन नही दिया गया है, इसीलिए उद्योगपत्ति हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पलायन करना ज्यादा फायदेमंद लग रहा है’’।

होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों …



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *