Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Crime News: जालंधर में शर्मसार वाली घटना सामने आई है। जालंधर के रामामंडी जंडूसिंघा को जाने वाली रोड पर पड़ते एक पैलेस में कुकर्म का मामला सामने आया है। पैलेस में काम करने वाले 4 युवकों ने सभी हदें पार करते हुए हिमाचल के एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को अपनी हवस शिकार बना डाला। पुलिस थाना रामामंडी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

पुलिस के मुताबिक जिस व्यक्ति से कुकर्म हुआ वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह पहले चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग काम करता था। जालंधर के पैलेस में उसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिला तो वह यहां पर चला आया। पैलेस में अभी उसे आए हुए चार दिन ही हुए थे। वह फिलहाल पैलेस में ही रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक 47 साल के व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि पैलेस में शादी का कार्यक्रम था। वह निपटाने के बाद रात को सोया हुआ था। उसके पास पैलेस में काम करने वाले चार युवक आए उसे उठा दिया। इसके बाद वह उससे जबरदस्ती करने लगे। चारों युवक शराब के नशे में पूरी तरह से धुत थे। वह उसे पकड़ कर पैलेस की चौथी मंजिल पर ले गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डीसी दफ्तर में वसीका नवीस का बेटा गिरफ्तार, करता था गंदा काम

पीड़ित ने बताआ कि वहां पर जाकर वह उसे नीचे फेंकने लगे, उसकी पिटाई की। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े उतार दिए। उसे जबरदस्ती कोई नशीली गोली खिलााई। गोली खाने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाज चारों युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। अधेड़ उम्र व्यक्ति ने कहा कि उसे जब होश आया तो वह नंगा पड़ा था। पैलेस से भाग कर उसने किसी कपड़े मांगे और थाने पहुंचा।

उधर, थाना रामामंडी की पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति शिकायत देने के लिए आया था। उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भेजा था। अधेड़ उम्र व्यक्ति की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। जो भी दोषी हैं उन्हें मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

मनचाहा प्यार पाने के लिए आज ही आजमाएं ये अचूक टोटके #totke #jyotish #valentinesday #hindinews #hindu




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *